फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preliminary Eligibility Test PET 23 centres set up in Bareilly

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा: पीईटी के लिए बरेली में बनाए गए 23 केंद्र, 62064 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sun, 18 Oct 2026 01:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 18 Oct 2026 01:54 PM IST
सार

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को आयोजित होगी। बरेली जिले में 23 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 62064 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 

विज्ञापन
Preliminary Eligibility Test PET 23 centres set up in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) 25 व 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो-दो पालियों में होनी है। इसके लिए बरेली जिले में 23 केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिनों में कुल 62,064 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 और दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक होगी।

विज्ञापन


पिछले साल यह परीक्षा 45 केंद्रों पर कराई गई थी। इस बार केंद्रों की संख्या कम की गई है। कई विद्यालय हैं जिन्हें पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस बार सीबीएसई के कुछ स्कूलों को सेंटर बनाया गया है। इनमें सर्वाधिक पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या वाला केंद्र रोहिला इंटरनेशनल स्कूल है, जबकि सर्वाधिक पांच परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज में बने हैं। परीक्षा नोडल एडीएम सिटी डॉ. अविनाश त्रिपाठी के मुताबिक, परीक्षा सही से कराने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

ये बनाए गए परीक्षा केंद्र
बीएल इंटरनेशनल स्कूल ब्लॉक-ए में 312, बीएल इंटरनेशनल स्कूल ब्लॉक-बी में 312, बरेली कॉलेज सेंटर-ए, बी, सी, डी, ई में 480-480 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। भोजीपुरा के भारत इंटर कॉलेज में 432, बिशप मंडल इंटर कॉलेज 384, सीएएस इंटर कॉलेज फरीदपुर में 480, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज, 480, एफआर इस्लामिया ब्लॉक ए व बी में 384-384, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में 480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, कुंवर रणजीत सिंह इंटर कॉलेज में 480, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में 528, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में 480 व रोहिला इंटरनेशनल स्कूल में 600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed