{"_id":"6a0784153ca53b4d100edfab","slug":"two-teachers-riding-a-bike-killed-in-truck-collision-faridpur-news-c-188-1-sbly1013-103064-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो शिक्षकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो शिक्षकों की मौत
Sat, 16 May 2026 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 16 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। डीएलएड परीक्षा में ड्यूटी करने जा रहे बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षकों को फरीदपुर टोल प्लाजा के पास ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद चालक ट्रक सहित मौके से भाग गया।
कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी पंकज कुमार यादव (28) व इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मुंशीनगर निवासी प्रमोद यादव (30) फरीदपुर क्षेत्र के लौंगपुर गांव के जूनियर हाई स्कूल में तैनात थे। डीएलएड परीक्षा में उनकी ड्यूटी फरीदपुर कस्बे के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में लगाई गई थी। शुक्रवार को पूर्वाह्न 10 बजे से परीक्षा शुरू होनी थी। इसमें ड्यूटी करने के लिए दोनों शिक्षक बाइक पर बैठकर फरीदपुर की ओर आ रहे थे। चालक ने हेलमेट भी पहन रखा था।
सुबह करीब 9:30 बजे फरीदपुर टोल प्लाजा के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनियंत्रित हुई बाइक घोड़ा बुग्गी से टकरा गई। दोनों शिक्षक सड़क पर ही गिर गए। ट्रक के पहिये के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक को वनवे किया। पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घोड़ा बुग्गी रॉन्ग साइड आ रही थी। इसी को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि दोनों शिक्षकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।