बरेली में दो छात्रों की मौत: नौवीं के विद्यार्थी को बस ने मारी टक्कर, दूसरे की नदी में डूबने से गई जान
बरेली में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों कक्षा नौ के छात्र थे। सीबीगंज क्षेत्र में बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। उधर, नवाबगंज में नदी में डूबने से छात्र की जान चली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज में बाइक सवार छात्र को टक्कर मारकर बस निकल गई। छात्र की मौत हो गई। सीबीगंज के गांव बंडिया का निवासी 16 वर्षीय तेजपाल गांव के स्कूल में नवीं कक्षा का छात्र था। पढ़ाई के साथ ही वह शादी समारोह में एलईडी वॉल लगाने का काम करता था। मंगलवार को तेजपाल किसी काम से नदौसी गया था। वहां से बाइक से वापस घर आ रहा था।
परसाखेड़ा पुलिस चौकी के सामने पीछे से आई बस उसकी बाइक को टक्कर मारती निकल गई। इस हादसे में छात्र गंभीर घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तेजपाल के पांच भाई बहन हैं। उसकी मौत से सबका बुरा हाल है।
नदी में डूबने से जीशान की मौत
दूसरा हादसा नवाबगंज क्षेत्र में हुआ है। यहां पनघेली नदी में डूबकर कक्षा नौ के छात्र जीशान की मौत हो गई। बगिया मोहल्ला निवासी जीशान अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। वह गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। छात्रे के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।