ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो छात्रों की मौत
सार
सिरौली-अलीगंज रोड पर पिपरिया चौराहे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। सिरौली इलाके के गांव शिवपुरी मुरावटोला में रहने वाले 15 वर्षीय कुलदीप और 16 वर्षीय भरत पाल सोमवार सुबह जल चढ़ाने गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर गए थे।
विज्ञापन