फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two SP Rural posted in rural areas in Bareilly district

UP News: इस जिले में अब दो एसपी देहात संभालेंगे कानून व्यवस्था, दो हिस्सों में बांटा गया देहात क्षेत्र

Tue, 20 Feb 2024 06:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 06:42 AM IST
सार

बरेली जिले में एक और आईपीएस अधिकारी को तैनात कर नियुक्ति दे दी गई है। नए आईपीएस मानुष पारीक को एसपी साउथ बनाया गया है। मुकेश चंद्र मिश्रा को एसपी नार्थ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन
two SP Rural posted in rural areas in Bareilly district
आईपीएस मानुष पारीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के ग्रामीण क्षेत्र में अपराध रोकने और कानून व्यवस्था में सुधार के लिए शासन के निर्देश पर नई कवायद की गई है। पुलिस के लिहाज से देहात क्षेत्र को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। एक और आईपीएस अधिकारी को जिले में तैनात कर नियुक्ति दे दी गई है।

विज्ञापन


एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने देहात क्षेत्र को दक्षिणी व उत्तरी जोन में विभाजित करने का प्रस्ताव पिछले दिनों मुख्यालय भेजा था। शासन से इसके लिए मंजूरी मिल गई है। साथ ही नए आईपीएस मानुष पारीक को यहां तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने अभी तक एसपी देहात रहे मुकेश चंद्र मिश्रा को एसपी नार्थ (उत्तरी) के रूप में बहेड़ी, नवाबगंज और हाईवे सर्किल की जिम्मेदारी दी है। मिश्रा अब झुमका तिराहे के पास क्राइम ब्रांच के भवन में बैठेंगे। यहां पिछले दिनों सीओ हाईवे का पद सृजित कर नितिन कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीए की सीमा में शामिल होंगे 35 गांव: विकसित होंगी नई कॉलोनियां, जल्द जारी होगी अधिसूचना

एसएसपी ने एसपी साउथ (दक्षिणी) मानुष पारीक को सीओ सर्किल मीरगंज, आंवला और फरीदपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। वह एसएसपी दफ्तर परिसर में स्थित एसपी देहात के उसी दफ्तर में बैठेंगे, जिसमें अभी तक तक मुकेश चंद्र मिश्रा बैठते थे।

राजस्थान के निवासी हैं पारीक
नए आईपीएस मानुष पारीक मूल रूप से झुंझुनू राजस्थान के निवासी हैं और 2020 के आईपीएस अधिकारी हैं। मानुष पारीक ने प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में सबसे पहले गाजियाबाद में सेवाएं दीं। इन दिनों वह एएसपी के तौर पर गोरखपुर में सीओ का काम देख रहे थे। प्रोन्नति के क्रम में उन्हें बरेली जिले में तैनाती दी गई है। पहले उनकी जगह बरेली में एएसपी ज्ञानदेव को भेजा गया था, पर उन्होंने यहां कार्यभार ग्रहण नहीं किया। उनकी जगह पारीक को जिम्मेदारी मिली है।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि शासन स्तर से व मुख्यालय से मिले निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी अब दो एसपी संभालेंगे। एसपी साउथ के रूप में मानुष पारीक और एसपी नार्थ के तौर पर मुकेश चंद्र मिश्रा को नियुक्त किया है। उम्मीद है कि इससे अपराध या किसी अन्य घटना के वक्त पुलिसिंग ज्यादा चुस्त दुरुस्त तरीके से हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed