{"_id":"6aeba314f16c7622cc088b15","slug":"two-sp-councilors-clash-at-an-election-preparation-meeting-bareilly-news-c-4-bly1015-1002517-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चुनावी तैयारी की बैठक में भिड़े सपा के दो पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चुनावी तैयारी की बैठक में भिड़े सपा के दो पार्षद
विज्ञापन
बरेली। मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में बुधवार को आयोजित महानगर इकाई की सेक्टर व जोन की बैठक में दो पार्षदों में विवाद हो गया। संगठन की चुनावी तैयारियों से जुड़ी बैठक में ही विवाद होने से पार्टी की अंदरूनी स्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बैठक का उद्देश्य आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन की सक्रियता बढ़ाना, सेक्टर व जोन स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करना और चुनावी रणनीति को धार देना था। इसके लिए पदाधिकारियों और प्रभारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे थे। इसी दौरान दो पार्षदों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने से बैठक का माहौल भी प्रभावित हुआ।
चुनाव से पहले पार्टी नेतृत्व की प्राथमिकता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने व कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने की है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के बीच इस तरह का विवाद संगठन के लिए चुनौती बन सकता है। अब देखना होगा कि महानगर नेतृत्व आपसी मतभेद दूर कर चुनावी तैयारियों को किस तरह आगे बढ़ाता है।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया कि दोनों ही पार्टी के जिम्मेदार पार्षद हैं। उनके पास जोन व सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी है। बैठक खत्म होने के बाद चाय पीने के दौरान दोनों तेजी से बात कर रहे थे, जिसको लोगों ने विवाद समझ लिया।