फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two smugglers arrested with half a kilo of opium

Bareilly News: आधा किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 02 Jul 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with half a kilo of opium
आंवला। पुलिस की गिरफ‌त में तस्कर-संवाद
आंवला। पुलिस ने सोमवार रात आधा किलो अफीम के साथ बाइक पर सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस को आरोपियों के पास से लूट के तीन मोबाइल फोन भी मिले हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार रात बालाजी मंदिर तिराहे से आनंदपुर गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर बाइक के साथ मौजूद दो लोग पकड़ लिए गए। तलाशी में उन दोनों के पास से आधा किलो अवैध अफीम बरामद हुई। आरोपी थाना भमोरा के मकरंदपुर धाराजीत गांव निवासी दिनेश पाल वर्मा व थाना सिरौली के गांव आलमपुर कोट निवासी संजीव कुमार को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दिनेश पर तीन व संजीव पर दो मामले दर्ज हैं। तस्करों के पास से पुलिस को तीन मोबाइल भी मिले ,है जो उन्होंने पिछले साल आंवला-बदायूं रोड पर दो राहगीरों से लूटे थे। आरोपी लूटे हुए मोबाइलों में अलग-अलग सिम डालकर मादक पदार्थों की तस्करी की डिलिंग करते थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गरीब परिवार से है। आरोपियों के पास से मिली बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed