{"_id":"6889379eb8fafb16c301870e","slug":"two-smugglers-arrested-with-15-kg-opium-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2158-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डेढ़ किलो अफीम के साथ दो तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डेढ़ किलो अफीम के साथ दो तस्कर दबोचे
विज्ञापन
आंवला। अफीम तस्कर फिरोज-पुलिस से प्राप्त फोट
मीरगंज/आंवला। पुलिस ने एक इंटर पास 20 वर्षीय युवक को 566 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि इस मामले में दूसरे आरोपी को वांछित किया गया है। वहीं, आंवला में अलीगंज रोड के पास से 900 ग्राम अफीम के साथ एक और आरोपी पकड़ा गया।
मीरगंज पुलिस के अनुसार सोमवार की रात उपनिरीक्षक पंकज कुमार अपने अधीनस्थों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि हुरहुरी रोड पर निर्माणाधीन मकान के पास युवक अफीम बेचने की फिराक में है। पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह इंटर पास है। अफीम की तस्करी कर अपना खर्च चलाता है। उसने अपना नाम कृष्णपाल निवासी चंजरी थाना बिशारतगंज बताया है।
उसकी तलाशी ली गई तो एक प्लास्टिक की थैली में अफीम बरामद हुई। तौलने पर उसका वजन 566 ग्राम निकला। उसने बताया कि उसने यह अफीम अलीगंज थाने के खैलम गांव के सलमान से खरीदी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी कृष्ण पाल को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस वांछित सलमान की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
--
झारखंड निवासी तस्कर से बेचने के लिए खरीदी थी अफीम
आंवला। सोमवार रात वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने अलीगंज रोड के पास से तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 900 ग्राम अफीम बरामद हुई। उसने झारखंड निवासी युवक से अफीम खरीदी थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तस्कर को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।
कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सावन महीने के मद्देनजर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी समय मुखबिर की सूचना पर मझगवां के गांव थाना बिशारतगंज निवासी तस्कर फिरोज को बाइक व नौ सौ ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले यह अफीम उसने झारखंड निवासी एक व्यक्ति से 80 हजार में खरीदी थी और इसे बेचने जा रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। संवाद
-- -