{"_id":"67e696924fa27001880b765e","slug":"two-sisters-missing-father-filed-report-against-relatives-and-sons-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो सगी बहनें लापता... घर से नकदी-जेवर भी गायब, पिता ने रिश्तेदार और पुत्रों पर कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो सगी बहनें लापता... घर से नकदी-जेवर भी गायब, पिता ने रिश्तेदार और पुत्रों पर कराई रिपोर्ट
Fri, 28 Mar 2025 06:10 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Mar 2025 06:10 PM IST
सार
बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र से दो सगी बहनें लापता हो गई। उनके पिता ने दूर के रिश्तेदार व उनके पुत्रों पर फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Fir demo
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र निवासी दो सगी बहनें घर में रखी नकदी और जेवर लेकर लापता हो गईं। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। लड़की के पिता ने दूर के रिश्तेदार और उसके पुत्रों पर फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 और 20 वर्षीय पुत्रियों को दूर के रिश्तेदार के दो पुत्र परेशान करते थे। आरोपियों के पिता से शिकायत की, लेकिन उनकी हरकतें बढ़ती गईं। डर के कारण दोनों बेटियों ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया। दोनों आरोपी उनकी बेटियों को उठाकर ले जाने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
22 मार्च की रात दोनों बेटियां लापता हो गईं। घर में रखे सवा लाख रुपये और डेढ़ लाख रुपये के जेवर भी गायब थे। लड़की के पिता ने दोनों युवकों पर माता-पिता व भाई की मदद से बेटियों को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लड़कियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन