फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two showroom employees fought fiercely in the process of pulling customers

ग्राहक खींचने के चक्कर में दो शोरूम के कर्मचारियों में जमकर मारपीट

Wed, 09 Mar 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two showroom employees fought fiercely in the process of pulling customers
वायरल वीडियो
दोनों पक्षों की ओर से सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। ग्राहक की छीनाझपटी के चक्कर में सिविल लाइंस में ट्रेंड्स गारमेंट्स और फैशन प्लस शो रूम के कर्मचारियों के बीच सड़क पर ही जमकर मारपीट र्हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।
सिविल लाइंस में गिरीश कुमार मक्कड़ का ट्रेंड्स गारमेंट्स और सूर्य प्रकाश गुप्ता का फैशन प्लस शोरूम आसपास है। गिरीश का आरोप है कि सोमवार को सूर्य प्रकाश के कर्मचारी जाबाज और उसके भाई फैजान ने दुकान में घुसकर उनके कर्मचारियों से अचानक मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने तीनों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फैशन प्लस के मालिक सूर्य प्रकाश गुप्ता ने गिरीश मक्कड़ और उनके कर्मचारी रजाबे अली, मोहम्मद सलीम व फरमान के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि ये उनकी दुकान पर आने वाले ग्राहकों को गुमराह करते हैं। उन्होंने विरोध किया तो मारपीट कर दी। कोतवाली पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट दर्ज करके जाबाज, फैजान, रजाबे अली, मोहम्मद सलीम और फरमान का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को गिरीश कुमार मक्कड़ ने एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सूर्य प्रकाश गुप्ता के कहने पर सोमवार शाम को दो हथियारबंद बदमाश उनकी दुकान में घुस आए। उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed