फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two Roadways ATIs suspended just a day after their promotion in Bareilly

बरेली: पदोन्नति के दूसरे दिन ही रोडवेज के दो एटीआई निलंबित, प्रवर्तन कार्य में लापरवाही का आरोप

Sun, 23 Aug 2026 12:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 23 Aug 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
Two Roadways ATIs suspended just a day after their promotion in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

बरेली में पदोन्नति के दूसरे दिन ही शुक्रवार को रोडवेज के दो सहायक यातायात निरीक्षकों (एटीआई) को निलंबित कर दिया गया। दोनों पर प्रवर्तन कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप है। हालांकि, क्षेत्रीय प्रबंधक स्कवाड के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। निलंबन की कार्रवाई लखनऊ मुख्यालय और कानपुर की प्रवर्तन टीम की बृहस्पतिवार को कार्रवाई के बाद की गई है।

विज्ञापन


लखनऊ मुख्यालय की टीम ने बृहस्पतिवार को बरेली डिपो की बस में 15 यात्री बेटिकट पकड़े थे। इस बस पर चालक हरविंद कुमार और परिचालक मनोज कुमार गुप्ता की तैनाती थी। परिचालक ने टिकट के रुपये वसूलने के बाद 15 यात्रियों को टिकट ही नहीं दिया।
विज्ञापन


बस में 15 यात्री बेटिकट मिले 
चेकिंग के दौरान बस में 62 में से 15 यात्री बेटिकट मिले। इस रूट पर प्रवर्तन की जिम्मेदारी एटीआई प्रदीप कुमार गुप्ता की है। इसी तरह दिल्ली से जलालाबाद होते हुए चलने वाली शाहजहांपुर डिपो की बस को बदायूं के हजरतगंज गांव के पास कानपुर की प्रवर्तन टीम ने चेक किया। बस में बैठे कुल 18 यात्रियों में पांच के पास टिकट नहीं था। इस बस पर चालक भोजपाल और परिचालक प्रियांशी शुक्ला की तैनाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्षेत्र में प्रवर्तन कार्य की जिम्मेदारी भानु प्रताप सिंह की है। भानु प्रताप सिंह पहले भी विवादों में रह चुके हैं। कई बारउनके वीडियो वायरल हो चुके हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि दोनों एटीआई को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। दोनों को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। इन दोनों एटीआई को बुधवार को ही पदोन्नति मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed