{"_id":"5330006f7e5d926d9aee326916085776","slug":"two-prescription-for-mlc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी के लिए दो ने लिए पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी के लिए दो ने लिए पर्चे
बरेली
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में रामपुर-बरेली स्थानीय निकाय सीट से सदस्य (एमएलसी) के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। दो पर्चे जरूर लिए गए। कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या तीन स्थित डीएम कोर्ट में नामांकन हो रहे हैं। निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी सुबह से अपराह्न तीन बजे तक वहां बैठे रहे। यहां नामांकन की प्रक्रिया 15 फरवरी तक चलेगी। इस बीच नामांकन पत्र भी लिए जा सकेंगे।
पहले दिन फरीदपुर ब्लाक क्षेत्र के ओसढ़ गांव निवासी प्रेमपाल सिंह और अशोकनगर मढ़ीनाथ निवासी चंद्रभोज पाठक ने पर्चे लिए। रामपुर और बरेली दोनों जिलों के नामांकन बरेली में ही होंगे। वहीं, अब तक इस सीट पर सपा का टिकट फाइनल नहीं हो पाया है। रामपुर से टिकट फंसा हुआ है। माना जा रहा है कि सपा नामांकन के अंतिम दिन तक ही प्रत्याशी घोषित कर पाएगी, क्योंकि बड़े नेता अभी भी किसी नाम पर सहमत नहीं हो पाए हैं। इसके अलावा बसपा और भाजपा की स्थिति साफ नहीं है कि दोनों दल एमएलसी चुनाव लड़ेंगे या नहीं। हालांकि दोनों दलों के नेता लगातार कह रहे हैं कि प्रत्याशी उतार सकते हैं।
रामपुर से लिस्ट आई, 4269 हुए वोटर
एमएलसी चुनाव के लिए सारी स्थानीय निकायों से रामपुर जिले के वोटर तय हो गए हैं। वहां से वोटर लिस्ट फाइनल करके यहां भेज दी गई है। रामपुर में 1552 वोटर हैं। बरेली में 2717 वोटर हैं। इस तरह कुल वोटर 4269 हैं। यह अपना एमएलसी चुनेंगे। दोनों जिलों में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे लेकिन मतगणना बरेली में ही होगी।
विज्ञापन
नामांकन पत्र पर फोटो लगेगा
निर्वाचन आयोग ने एमएलसी चुनाव में पहली बार नामांकन पत्र पर प्रत्याशी का फोटो लगाने का प्रावधान किया है। सारे प्रत्याशियों को नामांकन पत्र पर अपना फोटो लगाना होगा वरना उनका नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आयोग से इसके निर्देश आ गए हैं।