फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two policemen brutally beat up the young man in Bareilly

Bareilly News: दो पुलिसकर्मियों ने युवक को बेरहमी से पीटा, रिश्वत लेकर पिटाई करने का आरोप

Mon, 27 Mar 2023 02:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Mar 2023 02:51 PM IST
सार

पिटाई से युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित युवक ने दो पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेकर पीटने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Two policemen brutally beat up the young man in Bareilly
पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के संजय नगर में एक युवक को पुलिस ने बेरहमी से पीटा। युवक की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। पीड़ित युवक ने पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेकर पीटने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


संजय नगर में गुरुद्वारा के पास वाली गली में रहने वाले विवेक शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि उसके स्वर्गवासी भाई ने जीवित रहते एक युवक को कुछ रुपये उधार दिए थे। 
विज्ञापन


UP News: सुरक्षा के सवाल पर खिड़की पीटता रहा अशरफ..., गाड़ी में बैठाकर ले गई पुलिस, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मौत के बाद युवक रुपये देने में आनाकानी कर रहा था। रविवार को वह उसके पास गया तो युवक जुआ खेल रहा था। उसने भाई के दिए रुपये मांगे तो युवक ने कहा कि वह पुलिस को रुपये दे देगा, लेकिन उसे नहीं लौटाएगा। 
पीड़ित ने बताया कि जब वह घर लौटा तो यूपी 112 पुलिस वहां आ गई। उसे बेरहमी से पीटा। आरोप लगाया कि दोनों सिपाहियों को उस युवक ने उसके सामने ही पांच-पांच सौ के तीन नोट दिए। गली के तमाम लोग इसके गवाह हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed