फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   : Two people killed in collision between two motorcycles in Bareilly

बरेली में हादसा: दो बाइकों की टक्कर होने से दो लोगों की मौत, महिला समेत चार घायल

Sun, 01 Nov 2026 12:33 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 01 Nov 2026 12:33 PM IST
सार

बरेली के शाही क्षेत्र में शनिवार को शाही-भिटौरा मार्ग पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। महिला समेत चार घायल हो गए। हादसा दो बाइकों की टक्कर होने से हुआ। 

विज्ञापन
: Two people killed in collision between two motorcycles in Bareilly
मृतक आकिब का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली जिले में शाही-भिटौरा मार्ग पर लाल कुआं बस अड्डे के पास शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार लोग दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शाही थाना क्षेत्र के चकरपुर उर्फ लमकन गांव निवासी 18 वर्षीय आकिब अपने साथी नूर उल हसन के साथ बाइक से फतेहगंज पश्चिमी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंधौली गांव निवासी दयाशंकर अपनी पत्नी लता और दो बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वे कुलछा गांव निवासी अपने साढ़ू सत्यपाल के यहां से वापस जा रहे थे।
विज्ञापन


लाल कुआं बस अड्डे के पास ईंट-भट्ठे के सामने दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार छह लोग सड़क पर दूर जा गिरे। दयाशंकर, उनकी पत्नी लता और दोनों बच्चों को गंभीर चोटें आईं। दूसरी बाइक पर सवार आकिब और नूर उल हसन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बाइक सवारों ने नहीं लगाए थे हेलमेट 
वहां चिकित्सकों ने आकिब और दयाराम को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में दयाराम की पत्नी की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था आकिब 
पुलिस के अनुसार, आकिब चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वह दिल्ली में रहकर फल बेचने का काम करता था। हादसे में उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। वहीं, दयाराम शटरिंग का काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed