फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two people including container driver died in road accidents

Bareilly News: सड़क हादसों में कंटेनर चालक समेत दो लोगों की मौत

Sat, 27 Jul 2024 05:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Two people including container driver died in road accidents
बहेड़ी। नैनीताल रोड हादसा। बाइक चालक नदीम का फाइल फोटो
बहेड़ी। बृहस्पतिवार देर रात हुई दो सड़क हादसों में एक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उत्तरी हाईवे पर गांव मंडनपुर के निकट किच्छा की ओर से अपने घर बाइक से आ रहे मोहल्ला टांडा निवासी नदीम (42) को पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नदीम की मौके पर ही मौत हो गई। किसी राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदीम के परिजनों का सूचना दी। वहीं, दूसरी घटना कताई मिल मार्ग पर हरसूनगला इंटर कॉलेज के पास की है। बहेड़ी की ओर से एक खाली कंटेनर कताई मिल रोड पर जा रहा था। हरसूनगला इंटर कॉलेज के निकट विपरीत दिशा से आ रही धान से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली की कंटेनर से भिड़ंत हो गई, जिसमें कंटेनर चालक विकास पुत्र विजय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर मौके से चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर कताई मिल चौकी इंचार्ज आशुतोष द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराकर शव को जैसे-तैसे बाहर निकलवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed