{"_id":"62b80a5c0106c87ae9601d26","slug":"two-people-died-due-to-electrocution-in-shahjahanpur-and-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP NEWS: शाहजहांपुर और पीलीभीत में करंट लगने से दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP NEWS: शाहजहांपुर और पीलीभीत में करंट लगने से दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 26 Jun 2022 12:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत/शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत/शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बदायूं और पीलीभीत जिले में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पीलीभीत जिले में टहलने निकले किसान की करंट से मौत
पहली घटना पीलीभीत जिले में हुई। यहां सदर कोतवाली के गांव नावकूड़ में सुबह करीब छह बजे 40 वर्षीय किसान सुरेंद्र कुमार घर से टहलने निकले थे। घर से कुछ दूरी पर विद्युत लाइन के तार झूल रहे थे। अचानक सुरेंद्र कुमार को तार छू गया।
उन्हें करंट लग गया। परिवार वाले शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किसान के मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पोल पर चढ़े शख्स की करंट लगने से मौत
दूसरी घटना बदायूं में हुई। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा में पोल पर चढ़े 40 वर्षीय देवेंद्र शर्मा की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि गांव में कहीं फाल्ट हो गया था। उसे ठीक करने के लिए लाइनमैन आया था।
लाइनमैन खुद पोल पर नहीं चढ़ा, उसने देवेंद्र शर्मा को पोल पर चढ़ा दिया। इसी दौरान किसी ने सप्लाई चालू कर दी, जिससे उसकी करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।