{"_id":"5f6121838ebc3e6df33b076e","slug":"two-people-clashed-over-the-sound-of-the-temple-s-sound-system-baheri-news-bly419949142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के साउंड सिस्टम की आवाज को लेकर भिड़े दो लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के साउंड सिस्टम की आवाज को लेकर भिड़े दो लोग
विज्ञापन
बहेड़ी थाने में हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया, भीड़ ने थाने में किया हंगामा
विज्ञापन
बहेड़ी। नगर के मोहल्ला शेखुपुर होली चौराहा के पास स्थित मंदिर के साउंड सिस्टम की आवाज कम करने को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष का कहना है कि सिर्फ सहासुनी हुई थी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई तो बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर इकट्ठे हो गए और हंगामा करने लगे। इस मामले में पहले भाजपाई और फिर वकील इंस्पेक्टर से मिले। सुरक्षा के मद्देनजर होली चौराहे पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
शेखुपुर के प्राचीन मंदिर में रोजाना की तरह रात को साउंड सिस्टम पर भजन बज रहे थे। पास में रहने वाले एक वकील ने साउंड सिस्टम ऑपरेट कर रहे युवक से आवाज कम करने को कहा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। कुछ देर बाद भीड़ थाने पहुंच गई और हंगामा करने लगी। पुलिस ने सख्ती करके भीड़ को हटा दिया। पुलिस ने सुबह इस मामले में आगे कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं मोहल्ले के कुछ संभ्रांत लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश में जुटे हैं। एक पक्ष का कहना है कि वकील ने पहले साउंड कम करा दी फिर सिस्टम को ही बंद करने के लिए कहा, मना करने पर युवक को थप्पड़ मार दिया। उधर, वकील का कहना है कि उसने साउंड कम करने को कहा था, इसी बात पर युवक उनसे उलझ गया। उन्होंने थप्पड़ मारने से इनकार किया है।

नगर में इस तरह बेवजह के विवाद पैदा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विवाद करने वाले दोनों लोगों पर कार्रवाई होगी। - पंकज पंत, इंस्पेक्टर बहेडी
विज्ञापन विज्ञापन