फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   passengers die after falling from a moving train at Bareilly Junction

बरेली जंक्शन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन चलने से लगा झटका, वॉशरूम जा रहे फार्मासिस्ट गिरे, कटकर मौत

Mon, 01 Jun 2026 02:07 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 01 Jun 2026 02:07 PM IST
सार

बरेली जंक्शन पर सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। चलती ट्रेन से गिरकर एक फार्मासिस्ट की मौत हो गई। वह प्रयागराज के रहने वाले थे। पत्नी के साथ अपने घर जा रहे थे। हादसे के बाद उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन
passengers die after falling from a moving train at Bareilly Junction
फार्मासिस्ट विजय कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सोमवार सुबह 11:33 बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस से गिरकर प्रयागराज निवासी वेटरनरी फार्मासिस्ट विजय कुमार की मौत हो गई। वह पत्नी अंजना राय के साथ प्रयागराज लौट रहे थे। ट्रेन जंक्शन पर रुकी तो वह पत्नी से वॉशरूम जाने की बात कहकर निकले। वह जैसे ही गेट पर पहुंचे, ट्रेन चल दी। झटका लगने से वह कोच से नीचे जा गिरे और ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन




प्रयागराज से थाना खुल्दाबाद के कलाडंडा हिम्मतगंज निवासी विजय (51) पशु चिकित्सा विभाग में फार्मासिस्ट हैं। उनकी तैनाती कौशांबी में है। अंजना ने बताया कि वह पति के साथ इज्जतनगर क्षेत्र के कर्मचारी नगर में पति की बहन वंदना को देखने आई थीं। वंदना कुछ समय से बीमार हैं। प्रयागराज जाने के लिए इज्जतनगर से दोनों लोग ट्रेन में सवार हुए। 
विज्ञापन


कुछ देर के बाद ट्रेन बरेली जंक्शन पर आकर रुकी। यहां विजय वॉशरूम जाने की बात कहकर गए। वह जैसे ही गेट पर पहुंचे, ट्रेन चल दी। झटका लगने से यह हादसा हो गया। किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लिवर फटने व अत्यधिक रक्स्राव से हुई फार्मासिसट की मौत
वेटरनरी फार्मासिस्ट विजय की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत लिवर फटने और अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव के कारण हुई। ट्रेन से गिरने के कारण उनके दोनों कंधे और गले की हड्डी भी चकनाचूर हो गईं। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट आई है। हादसे में उनके फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed