{"_id":"69ad5ff6be12b4d65f048475","slug":"two-pairs-of-special-trains-started-operating-for-the-purnagiri-mela-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: पूर्णागिरि धाम का सफर हुआ आसान, दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: पूर्णागिरि धाम का सफर हुआ आसान, दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू
Sun, 08 Mar 2026 05:09 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2026 05:09 PM IST
सार
पूर्णागिरि मेले के लिए दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इन ट्रेनों के संचालन से पूर्णागिरि धाम जाने वाले यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने उत्तर भारत के प्रसिद्ध माता पूर्णागिरि मेला के मद्देनजर दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन शनिवार से शुरू कर दिया। मेला का समापन 15 जून को होगा। तब तक इन मेला विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। यह विशेष गाड़ियां श्रद्धालुओं का सफर आसान बनाएंगी।
विज्ञापन
सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 05308 बरेली जंक्शन-टनकपुर मेला विशेष गाड़ी बरेली जंक्शन से रोजाना रात 1:50 बजे चलने के बाद बरेली सिटी से 2:06 बजे, इज्जतनगर से 2:20 बजे, भोजीपुरा से 2:38 बजे छूटेगी। ट्रेन पीलीभीत, न्योरिया हुसैनपुर, मझोला पकड़िया, खटीमा होते हुए सुबह 5:40 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन मेला विशेष गाड़ी टनकपुर से रात 9:35 बजे चलने के बाद भोजीपुरा 11:57 बजे, इज्जतनगर 12:17 बजे, बरेली सिटी 12:35 बजे और जंक्शन पर रात एक बजे आएगी।
विज्ञापन
05451 कासगंज-टनकपुर विशेष गाड़ी कासगंज से तड़के 4:35 बजे चलने के बाद 7:20 बजे बरेली जंक्शन आएगी। बरेली सिटी 7:35 बजे, इज्जतनगर 7:55 बजे, भोजीपुरा 8:18 बजे और दोपहर 12:15 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
05452 टनकपुर-कासगंज मेला विशेष गाड़ी दोपहर 1:10 बजे टनकपुर से चलने के बाद भोजीपुरा 7:03 बजे, इज्जतनगर 4:22 बजे, बरेली सिटी 4:40 बजे, बरेली जंक्शन 4:55 बजे आएगी। यहां से चलने के बाद शाम 6:02 बजे बदायूं और 10 बजे कासगंज पहुंचेगी।