फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two pairs of special trains between Mau-Anand Vihar, there will be a halt in Bareilly

Bareilly News: मऊ-आनंद विहार के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेेनें, बरेली में होगा ठहराव

Thu, 25 Apr 2024 06:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Two pairs of special trains between Mau-Anand Vihar, there will be a halt in Bareilly
बरेली। रेलवे ने बुधवार को मऊ से आनंद विहार के बीच दो जोड़ी और विशेष ट्रेनों की समय सारणी जारी कर दी। इनमें एक ट्रेन का संचालन 25 और दूसरी का 28 अप्रैल से होगा। दोनों ट्रेनों में टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

05301 मऊ-आनंद विहार विशेष ट्रेन का संचालन 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को किया जाएगा। यह ट्रेन सुबह चार बजे मऊ से चलने के बाद भटनी, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर होते हुए अपराह्न 3:35 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए रात 8:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन

05302 आनंद विहार-मऊ विशेष ट्रेन 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलाई जाएगी। रात 10:30 बजे आनंद विहार से चलने के बाद यह ट्रेन 2:57 बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे मऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

05309 मऊ-आनंद विहार विशेष ट्रेन 28 अप्रैल से 23 जून तक प्रत्येक रविवार को संचालित की जाएगी। यह ट्रेन शाम छह बजे आनंद विहार से चलने के बाद अगले दिन तड़के 4:50 बजे बरेली आएगी और सुबह 10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

05310 आनंद विहार-मऊ विशेष ट्रेन दोपहर 12:30 बजे आनंद विहार से चलने के बाद शाम 4:45 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद अगले दिन तड़के चार बजे मऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed