{"_id":"67e46e9ca64bc13bcb016a05","slug":"two-opium-smugglers-including-a-woman-from-aligarh-arrested-bareilly-news-c-4-1-bly1039-607159-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अलीगढ़ की महिला सहित दो अफीम तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अलीगढ़ की महिला सहित दो अफीम तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। थाना पुलिस ने अलीगढ़ की एक महिला सहित दो तस्करों को अफीम सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़ी गई महिला चार माह पूर्व पंजाब में भी अफीम के साथ पकड़ी गई थी, जो हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुई थी।
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान अतरछेड़ी गांव को जाने वाले रास्ते पर एक महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से आठ सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए तस्करों में आमिर निवासी गांव मझगवां थाना बिशारतगंज एवं उजमा पत्नी इमरान निवासी मोहल्ला काजिपाड़ा अतरौली अलीगढ़ है। बताया जाता है कि महिला चार माह पूर्व मझगवां गांव के ही रहने वाले एक अन्य तस्कर के साथ पंजाब में पकड़ी गई थी। महिला अफीम पहुंचाने का काम करती है।
विज्ञापन
मादक पदार्थ तस्करी का हब बन गया है मझगवां गांव
थाने का मझगवां गांव मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पिछले कई वर्षो से सुर्खियों में है। इस गांव से देश के कई राज्यों में मादक पदार्थ तस्करी की जाती है। दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड आदि प्रदेश की जेलों में यहां के कई लोग तस्करी में बंद है। तस्करी में महिलाओं की भूमिका भी रहती है। यहां होकर गुजरने वाली दिल्ली, हिमाचल, पंजाब रूट की निजी बसें तस्करों को धंधे में काफी सहायक हो रही है। संवाद
विज्ञापन