फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two more pairs of special trains will run for the convenience of passengers

Bareilly News: यात्रियों की सहूलियत के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें और चलेंगी

Thu, 28 Mar 2024 05:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Two more pairs of special trains will run for the convenience of passengers
बरेली। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ देखकर रेलवे ने दो मार्गों पर दो जोड़ी ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। 28 और 30 मार्च को 04088/04087 दिल्ली-सहरसा के बीच ट्रेन चलेगी, जबकि 29 और 30 मार्च को 05119/05120 छपरा-आनंद विहार-छपरा होली विशेष ट्रेन का संचालन होगा।
विज्ञापन

04088 दिल्ली-सहरसा होली विशेष ट्रेन 28 मार्च को दिल्ली से रात 11:00 बजे चलने के बाद 29 मार्च को तड़के 4:37 बजे बरेली आएगी। यहां से सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सीवान, छपरा, होजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, बख्तियारपुर होते हुए अगले दिन तड़के 3:15 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04087 सहरसा-दिल्ली होली विशेष ट्रेन 30 मार्च को सहरसा से सुबह 7:30 बजे चलने के बाद दूसरे दिन सुबह 7:17 बजे बरेली आएगी और दोपहर 1:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह 29 मार्च को 05119 छपरा-आनंद विहार होली विशेष ट्रेन शाम 5:45 बजे छपरा से चलने के बाद गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर होते हुए 30 मार्च को सुबह 6:45 बजे बरेली आएगी और यहां से मुरादाबाद होते हुए 11:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 05120 आनंद विहार-छपरा होली विशेष दोपहर 2:50 बजे आनंद विहार से चलने के बाद शाम 7:15 बजे बरेली आएगी और 30 मार्च को सुबह 8:30 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालकुआं से 31 मार्च को चलने वाली 05045 लालकुआं-राजकोट विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय श्रेणी में 34, तृतीय में 135 और स्लीपर श्रेणी में 77 सीटें उपलब्ध हैं। गोरखपुर से 29 मार्च को चलने वाली 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय श्रेणी में 41 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed