{"_id":"5eda7fc18ebc3e9021209a4f","slug":"two-more-corona-positives-came-out-in-kadarchauk-s-bhamuiya-bareilly-news-bly4082455176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरचौक के भमुईया में दो और निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कादरचौक के भमुईया में दो और निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बदायूं/कादरचौक। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में कादरचौक ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भमुईया में दो और कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। 31 मई को उनके सैंपल जांच को भेजे गए थे। इससे जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। हालांकि इनके अलावा तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जांच कॉरपोरेट लैब से कराई गई थी, जिसे स्वास्थ्य विभाग मानने से इंकार कर रहा है। दोनों युवक प्रवासी हैं, जो 18 और 21 मई को गैर प्रांत से लौटे थे।
कादरचौक ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भमुईया में 30 मई को दो कोरोना पॉजिटिव निकले थे। रिपोर्ट आने से कुछ दिन पहले वह गैर प्रांत से लौटे थे। इस पर जिला प्रशासन ने उन्हें बरेली के कोविड-19 हॉस्पिटल बिथरीचैनपुर में भर्ती कराया था। उसके दूसरे दिन गांव में डोर टू डोर सर्वे कराया गया था। पता चला कि गांव कुछ अन्य लोग भी गैर प्रांतों से लौटे हैं। उनमें एक युवक 21 मई को गुजरात से लौटा था। जबकि एक युवक महाराष्ट्र से आया था। इससे उनके सैंपल लेकर 31 मई को जांच को भेजे गए थे। जबकि पूरे जिले से सौ सैंपल भेजे गए थे। वहीं पूरे गांव को सील करा दिया गया था। इधर, शुक्रवार रात119 सैंपलों की रिपोर्ट आई, जिसमें 117 सैंपल निगेटिव निकले हैं। जबकि भमुईया गांव के दोनों युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को उनकी रिपोर्ट प्राप्त हुई कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अधिकारी गांव की ओर दौड़ पड़े। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, एसओ इंद्रेश कुमार पीपीई किट पहनकर गांव पहुंच गए। तुरंत एक एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई। उसके बाद दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल उझानी भेज दिया गया।
जिले से भेजे गए 103 सैंपल
-शुक्रवार को जिलेभर से 103 सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। इनमें उनौला के कोरोना पॉजिटिव निकले दोनों मरीजों के परिवार वाले भी शामिल हैं। एक पॉजिटिव के भाई, बेटे, भतीजे और छोटे-छोटे बच्चे हैं। जबकि दूसरे पॉजिटिव के बहन, भांजे, भांजी आदि के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
31 मई से सील है भमुईया गांव
-कादरचौक ब्लॉक क्षेत्र का भमुईया गांव 31 मई से सील है। इसके एक दिन पहले गांव में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले थे। जिस पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव को सील करा दिया था। उसी दिन गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया गया था। तब से पुलिस अधिकारी लगातार गांव में जाकर लोगों को समझा रहे हैं कि लोग एक-दूसरे के संपर्क में न आएं। एक-दूसरे से दूरी बनाएं रखें।
प्राइवेट लैब में इन मरीजों की आई थी पॉजिटिव रिपोर्ट
-जिले में सबसे पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम बदरपुर में एक महिला प्राइवेट लैब की जांच में कोरोना पॉजिटिव निकली थी। उसकी जांच रिपोर्ट छह मई को आई थी। एक जून को बिल्सी इलाके के ग्राम बैरमई बुजुर्ग की महिला कोरोना पॉजिटिव बताई गई। उसका सैंपल बरेली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा लिया गया था। सरकारी जांच में दोनों ही निगेटिव बताई गईं। इधर, चार जून को आई रिपोर्ट में ग्राम उनौला निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव बताया गया। स्वास्थ्य विभाग उसकी जांच कराता, उससे पूर्व उसकी मौत हो गई। अब उसके परिवार वालों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।