{"_id":"60b139c98ebc3e5fbc69a109","slug":"two-more-cases-of-black-fungus-found-bareilly-news-bly447962958","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस के दो और केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस के दो और केस मिले
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
ऑडिट से तय होगा ब्लैक फंगस के मरीज हैं या नहीं
विज्ञापन
महज एमआरआई की रिपोर्ट पर ब्लैंक फंगस की पुष्टि की आशंका
बरेली। निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस के मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। हर दिन नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। लिहाजा, मरीज ब्लैक फंगस से पीड़ित हैं या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए जिला सर्विलांस अधिकारी ने ऑडिट के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को ब्लैक फंगस के दो और केस मिले हैं।
अब तक 45 मरीजों के ब्लैक फंगस से पीड़ित होने की पुष्टि अस्पतालों ने की है। इनमें 22 बरेली और 23 दूसरे जिलों के शामिल हैं। इनका इलाज चल रहा है। पीलीभीत के एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अब स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़ों की सत्यता जानने के लिए प्रत्येक मरीज का ऑडिट कराने को कहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि ब्लैक फंगस की पुष्टि के लिए कई जांचें होती हैं। सूचना मिली है कि महज एमआरआई से ही ब्लैक फंगस की पुष्टि की जा रही है, इसे सही नहीं कहा जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महज एमआरआई की रिपोर्ट पर ब्लैंक फंगस की पुष्टि की आशंका बरेली। निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस के मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। हर दिन नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। लिहाजा, मरीज ब्लैक फंगस से पीड़ित हैं या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए जिला सर्विलांस अधिकारी ने ऑडिट के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को ब्लैक फंगस के दो और केस मिले हैं।