फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two more arrested in sub inspecter exam cheating

दो और अभ्यर्थी गिरफ्तार, दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट की तैयारी

Fri, 20 May 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
two more arrested in sub inspecter exam  cheating
बरेली। दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा में धांधली के आरोपी शामली में नौकुआ रोड बुद्दा बाबू गली में रहने वाले मोहम्मद हारून और बुलंदशहर में नवादा पोस्ट बिरौंदी निवासी भूपेंद्र कुमार सिंह को भी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अब दो और अभ्यर्थियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी है।
विज्ञापन

दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा में हुई धांधली के मामले लगातार पकड़े जा रहे हैं। इसे लेकर कोतवाली में अब तक तीन रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी हैं। हारून और भूपेंद्र के खिलाफ सोमवार देर रात भर्ती बोर्ड के एएसपी हफीजुर रहमान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनके साथ हारून के परीक्षा केंद्र कृष्णा इंफोटेक, आगरा के प्रबंधक महेश चंद्रा और भूपेंद्र के परीक्षा केंद्र एसपीएस इंफोटेक, आगरा के प्रबंधक शिवम सिकरवार को भी नामजद किया गया था। इनके बाद आगरा के एक अन्य केंद्र पर दो अभ्यर्थियों के धांधली करने की बात सामने आई है और अब उन पर भी रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी है। इस मामले में भी केंद्र प्रबंधक को आरोपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सिपाही समेत चार पहले ही जा चुके जेल
इससे पूर्व कोतवाली में दो अन्य रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थीं। पहली रिपोर्ट आगरा के आरवी ऑनलाइन सेंटर पर परीक्षा देने वाले मुजफ्फरनगर के गांव खटौला निवासी फुरकान अली और केंद्र प्रबंधक पर दर्ज हुई थी। दूसरी रिपोर्ट मेरठ के राधेश्याम विद्यापीठ में परीक्षा देने वाले सहारनपुर के गांव तिलहर निवासी अलीगढ़ में तैनात सिपाही चंद्रकिरन, झबरेरा चंदौरी के प्रवीन, खानपुर गुज्जर गांव के मोहम्मद मोहसिन और केंद्र प्रबंधक अमित अग्रवाल के खिलाफ लिखाई गई थी। इनमें से फुरकान, चंद्रकिरन, प्रवीन और मोहसिन को भी जेल भेजा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में आईपी एड्रेस शेयर होने की पुष्टि
अफसरों के मुताबिक एजेंसी की जांच में सामने आया है कि इन सभी अभ्यर्थियों ने जिन कंप्यूटर पर लिखित परीक्षा दी थी, उनके आईपी एड्रेस किसी तरह बाहर शेयर किए गए हैं। एजेंसी उन कंप्यूटर का भी आईपी एड्रेस निकाल लिया है, जिन पर ये पेपर हल किए गए। साइबर सेल की मदद से अब उन आईपी एड्रेस को इस्तेमाल करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।

जांच में आईपी एड्रेस शेयर होने की पुष्टि हो चुकी है। दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। इस मामले में अब तक कुल छह लोग जेल जा चुके हैं।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed