{"_id":"62885ffb19522d14e5636f8f","slug":"two-minors-commit-suicide-in-badaun-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide In Badaun: बदायूं में फंदे से लटके मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide In Badaun: बदायूं में फंदे से लटके मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 21 May 2022 01:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 21 May 2022 01:24 PM IST
सार
बदायूं जिले में दो नाबालिगों के शव फंदे से लटके मिलने पर सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर जमा पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो नाबालिगों के आत्महत्या करने से सनसनी फैल गई। नाबालिग प्रेमी युगल के शव फंदे पर लटक मिले। फांसी पर लटके शवों को पुलिस ने उतरवाया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के उसावां थाना क्षेत्र के गांव मनसा नगला में शनिवार सुबह एक नाबालिग प्रेमी युगल के शव गांव के गवां देवत के मंदिर में फंदे से लटके मिले। बताया जा रहा है कि किशोरी इसी मंदिर में अपनी मां के साथ रहती थी। उसके पिता दूसरे प्रांत में मजदूरी करते हैं। तो वहीं किशोर पड़ोसी गांव का रहने वाला था।
वह अक्सर मंदिर पर आता जाता था जिससे उसके किशोरी से प्रेम संबंध हो गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन जाति अलग-अलग थी जिससे उनके परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
शुक्रवार रात दोनों ने मंदिर की दूसरी मंजिल पर जाकर धोती के फंदे से लटककर जान दे दी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।