फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two migrants returned from Ahmedabad in Bareilly infected

बरेली में अहमदाबाद से लौटे दो प्रवासी संक्रमित

Mon, 01 Jun 2020 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two migrants returned from Ahmedabad in Bareilly infected
फाइल फोटो - फोटो : PTI

जरी जरदोजी का काम ठप होने पर वापस आए थे

विज्ञापन
बरेली। अहमदाबाद से वापस आए और दो प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 27 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दोनों संक्रमित युवकों में कोई लक्षण नहीं थे। एक युवक बिथरी चैनपुर के मोहनपुर का और दूसरा भमोरा का है। उन्हें एल वन कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। उनके परिजन के सैंपल भी जांच को भेजे जाएंगे।
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि दोनों संक्रमित प्रवासी दो साथियों के साथ दो दिनों से तीन सौ बेड के अस्पताल में क्वारंटीन थे। दोनों जरी जरदोजी का कारोबार बंद होने के बाद 27 मई को अहमदाबाद से ट्रेन से दिल्ली आए थे। दिल्ली से वाहन बुक कर 28 को बरेली पहुंचे थे। अब उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। दोनों के छह-छह परिजनों का भी सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में तीन, खीरी में एक और पॉजिटिव

शाहजहांपुर/खीरी। शाहजहांपुर में तीन और लखीमपुर खीरी में एक और पॉजिटिव मिला है। शाहजहांपुर में ददरौल ब्लॉक के बरनावा गांव में दो युवकों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों चचेरे-तहेरे भाई हैं। दोनों 17 मई को गुरुग्राम से लौटे थे। तीसरा युवक बंडा इलाके गांव गुनहा खमरिया का कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह 23 मई को दिल्ली से लौटा था। खीरी में दिल्ली से लौटा ग्राम सिगनिया निवासी युवक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed