फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two members of gang involved in extracting diesel from vehicles caught

Bareilly News: वाहनों का डीजल निकालने वाले गिरोह के दो लोग दबोचे

Wed, 31 Jul 2024 06:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Two members of gang involved in extracting diesel from vehicles caught
डीजल चोरी के आरोप में जेल ले जाती पुलिस।
हाफिजगंज। ढाबों व होटलों के बाहर गाड़ी खड़ी करके वाहनों का डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो चोरों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उनके अन्य दो साथी भागने में कामयाब हो गए। आरोपियों के पास कार में रखी डीजल भरी 380 लीटर की कैन को बरामद कर दोनों को जेल भेजा गया है। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है। गिरोह कई जिलों में घूमकर ऐसे कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र के साथ ही कई जगह हाईवे किनारे ट्रकों से डीजल व अन्य सामान की चोरी के मामले सामने आ रहे थे। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक ने अपनी पुलिस टीम के साथ सेंथल से राजघाट पर जाने वाले रास्ते पर एक कार को रोका, जिसमें बैठे चार युवक कार को छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से हाईवे किनारे खड़े वाहनों से केनों में 380 लीटर डीजल बरामद हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ पर आरोपियों ने अपना नाम राज पुत्र तुलाराम निवासी नौआ नगला थाना हाफिजगंज, मोहन स्वरूप पुत्र सेवाराम निवासी ग्राम हरहरपुर मटकली थाना हाफिजगंज बताया है। तेल चोरी करने वाले गिरोह के दो साथी फरार हैं, जिनका नाम शिवम निवासी औरंगाबाद थाना हाफिजगंज व पंकज निवासी नौआ नगला थाना हाफिजगंज बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी प्रदेशों के ट्रकों को बनाते हैं निशाना
पुलिस के अनुसार ढाबों व होटलों के बाहर ट्रकों को खड़ा करके जब ड्राइवर सो जाते हैं तो डीजल चोर अपनी गाड़ी उस वाहन के बराबर में लगा देते हैं। डीजल टंकी का लॉक तोड़कर यह लोग उस वाहन का डीजल खींच लेते हैं। साथ में तमंचे और चाकू भी रखते हैं और ड्राइवर के जाग जाने पर उसे धमका देते हैं। आमतौर पर ट्रक वाले दूसरे प्रदेशों के होते हैं तो वह रिपोर्ट लिखाने भी नहीं आते। इस चोरी के डीजल को वह ढाबों व अन्य जगह कम दाम में बेच देते हैं। डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. सतीशचन्द्र, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed