फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two lawyers filed Vakalatnama on behalf of Rahul Gandhi in MP MLA Court

Bareilly News: एमपी एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी की ओर से दो वकीलों ने दाखिल किया वकालतनामा

Thu, 06 Mar 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Two lawyers filed Vakalatnama on behalf of Rahul Gandhi in MP MLA Court
लोकसभा चुनाव के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर दिया था बयान
विज्ञापन

बरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर वाद के मामले में उनके वकील प्रियांशु अग्रवाल और यासीर अब्बासी बुधवार को बरेली पहुंचे। लखनऊ से आए वकीलों ने कोर्ट में वकालतनामा दाखिल किया। राहुल गांधी का आधार कार्ड भी जमा किया गया है। स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए के विशेष लोक अभियोजक अचिन द्विवेदी ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वकीलों ने जवाब देने के लिए पांच सप्ताह का समय मांगा था। इस पर कोर्ट ने दो अप्रैल की तारीख तय कर दी है।


लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर बयान दिया था। हिंदूवादी संगठनों की ओर से इसका तीखा विरोध किया। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने जून 2024 में राहुल गांधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए निचली अदालत में अर्जी दी थी। उन पर भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया। सुनवाई के बाद इस अर्जी को निचली अदालत ने खारिज कर दिया। निचली अदालत के इस फैसले को लेकर पंकज पाठक ने एमपी-एमएलए कोर्ट में रिवीजन याचिका दाखिल की, इसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। राहुल गांधी के खिलाफ कई समन जारी किए गए, लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि पिछली तारीख पर उनके वकील की ओर से यह दलील दी गई कि राहुल गांधी के खिलाफ जो समन भेजे गए हैं, वो तामील हो गए हैं। डाक से स्पीड पोस्ट की ट्रैकिंग रिपोर्ट दाखिल की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed