फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two-kilowatt connection, but billed for three.

Bareilly News: दो किलोवाट का कनेक्शन, तीन का आ रहा बिल

Sat, 04 Jul 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 04 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two-kilowatt connection, but billed for three.
बरेली। जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति और उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान का दावा धरातल पर धड़ाम हो गया है। दो किलोवाट के कनेक्शनधारकों को तीन किलोवाट के बिल भेजे जा रहे हैं। इससे उन्हें हर माह अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। बिल जमा करने के बावजूद कुछ उपभोक्ताओं की आपूर्ति समय पर बहाल नहीं की जा रही है। किसी की मीटर रीडिंग और वास्तविक खपत में अंतर है। लोग हेल्प डेस्क का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन







केस 1
किला निवासी फिरोज खान ने बताया कि उनके घर का कनेक्शन दो किलोवाट का है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनको तीन किलोवाट का बिल जारी हो रहा है। उसमें एक से डेढ़ हजार रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


केस 2 फोटो
भूड़ निवासी ममता सक्सेना ने बताया कि उनका कनेक्शन दो किलोवाट का है, लेकिन दो माह से तीन किलोवाट का बिल जारी हो रहा है। कई बार हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। अधिकारी तर्क दे रहे हैं कि खपत अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है। कनेक्शन और खपत के आधार पर ही बिल जारी किया जाता है। - ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed