फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two including son of Rampur's Zip member died in accident

Bareilly News: रामपुर के जिपं सदस्य के बेटे समेत दो की हादसे में मौत

Thu, 07 Nov 2024 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Two including son of Rampur's Zip member died in accident
बरेली। दोस्त के साथ अपनी शादी के कार्ड बांटने निकले रामपुर के जिला पंचायत सदस्य के बेटे की कार बड़ा बाइपास पर हादसे का शिकार हो गई। बिथरी थाना क्षेत्र में कोई वाहन उनकी कार को रौंदता चला गया, घटना में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान कुछ देर जाम भी लगा।
विज्ञापन

बुधवार शाम साढ़े चार बजे करीब यह हादसा आलमपुर मोड़ के पास हुआ। बताते हैं कि कोई वाहन कार को रौंदते हुए निकल गया, इससे अनियंत्रित कार डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर जा पहुंची। शाहजहांपुर से रामपुर की ओर जा रही कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें बैठे दो युवकों ने दम तोड़ दिया। थोड़ी ही देर में यहां आसपास के ग्रामीण आ गए। फिर बिथरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

कार में शादी के कार्ड पड़े थे। इसमें पड़े नंबरों पर कॉल करके काफी देर बाद शवों की पहचान हो सकी। इनमें 26 वर्षीय हिमांशु सिंह और जागृत प्रताप सिंह न्यू गंगापुर आवास विकास कॉलोनी रामपुर के निवासी थे। सूचना पर इनके परिवार के लोग आ गए जो बदहवास थे और कुछ बता नहीं पा रहे थे। पता लगा कि हिमांशु रामपुर के सैद नगर से जिला पंचायत सदस्य चौधरी देवेंद्र के इकलौते पुत्र थे। 27 नवंबर को उनकी शादी होनी थी। जाग्रत प्रताप सिंह हिमांशु के करीबी दोस्त थे और दोनों लोग शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कार की छत काटकर निकाले शव
हादसे के करीब आधा घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंच सकी जबकि बिथरी थाना मौके से करीब दो किमी की दूरी पर ही है। इस दौरान शवों को बाहर निकालना मुमकिन नहीं हो पा रहा था। तब पुलिस को जेसीबी बुलानी पड़ी। जेसीबी व कटर की मदद से कार की छत काटकर दोनों के शव बाहर निकाले गए।

-----
वनवे किया यातायात
बड़ा बाइपास पर जिस जगह हादसा हुआ वहां लखनऊ-दिल्ली दिशा के वाहन जाते हैं। ऐसे में हादसे के दौरान कुछ देर को मौके पर जाम की स्थिति बनी। तब पुलिस ने कुछ देर को यातायात वनवे कर दिया। सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि मौके पर स्थिति नियंत्रित है। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed