{"_id":"675f45037b8d3833570d14d9","slug":"two-including-bjp-leaders-brother-in-law-die-in-road-accident-bareilly-news-c-4-bly1015-541997-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भाजपा नेता के साले समेत दो की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भाजपा नेता के साले समेत दो की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
बरेली। भाजपा नेता के साले समेत दो युवकों की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। सुभाषनगर में कार की टक्कर से युवक करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। पुलिस ने सभी वाहन कब्जे में ले लिए।
रविवार रात साढ़े दस बजे सुभाषनगर क्षेत्र में बदायूं रोड पर बालाजी मंदिर के सामने यह हादसा हुआ। मंदिर वाली गली में रहने वाले भाजपा नेता केपी सिंह लोधी के साले सिरौली थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया गौरीशंकर के रहने वाले संजीव (24) कुछ दिनों से उन्हीं के घर रह रहे थे। वह आईवीआरआई में पशु चिकित्सा संबंधी प्रशिक्षण ले रहे थे। रविवार रात संजीव स्कूटी से बहन के घर जा रहे थे।
बदायूं की ओर से आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे संजीव तेज रफ्तार कार के साथ 50 मीटर तक घिसटते चले गए। रिश्तेदार संजीव को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संजीव प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का रिश्ते का भतीजा भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इधर, रात पौने दस बजे नैनीताल रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार से जा रही बाइक अचानक ब्रेकर सामने आने से अनियंत्रित होकर गिर गई। इज्जतनगर थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक पर बैठे दो युवकों में से एक की मौत हो गई। दूसरे को कर्मचारी नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमर उजाला ब्यूरो