फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two illicit liquor distilleries caught, accused arrested

Bareilly News: कच्ची शराब की दो भट्ठियां पकड़ीं, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Two illicit liquor distilleries caught, accused arrested
भोजीपुरा। कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में छापा मारकर दो शराब की भट्ठियां पकड़ीं। इसमें एक जगह की भट्ठी से 20 लीटर तो दूसरी से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीण सोलंकी ने बताया कि गांव कंचनपुर में शोभित के घर छापा मारा। वहां कच्ची शराब की भट्ठी धधकती हुई मिली। पुलिस की टीम ने मौके से 15 लीटर निर्मित शराब बरामद की, जिसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की दूसरी टीम ने गांव पड़री खालसा में छोटेलाल के घर छापा मारा। यहां भी भट्ठी से शराब बनती मिली। पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। मौके से छोटेलाल को शराब व उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया। इसके साथ ही तीसरी टीम ने भोजीपुरा से देशी शराब के 45 पौव्वा ले जाते हुए गांव दभौरा निवासी सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। इसी टीम ने गांव लखमपुर निवासी कृष्ण पाल को देसी शराब के 25 पौव्वों के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इनमें सत्यप्रकाश के विरुद्ध गैंगस्टर समेत आबकारी अधिनियम के साथ मुकदमे दर्ज हैं। कृष्ण पाल के खिलाफ आबकारी समेत दो मारपीट बलवा के मुकदमे दर्ज हैं। इस तरह सभी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाफिजगंज। हाफिजगंज थाना प्रभारी पवन कुमार सिह ने बताया कि चौकी प्रभारी सेंथल सत्येंद्र सिंह ने पुलिस की टीम के साथ गांव सोरहा से अहमदाबाद गांव के बीच एक व्यक्ति को देखा, जो एक प्लास्टि की कैन में कुछ तरल पदार्थ ले जा रहा था। पुलिस ने उसे पकडकऱ 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने अहमदाबाद निवासी वीरेंद्र को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

--
30 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार
फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने सोमवार को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ने अगरास मोड़ से गांव अगरास निवासी राजवीर, रहपुरा अंडरपास से कस्बा के मोहल्ला सराय निवासी जाहिद और कस्बा के मोहल्ला ठाकुर द्वारा वसंत विहार निवासी मोहनस्वरूप शर्मा को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर एसीजेएम-3 कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed