{"_id":"6a21d6699ebb476539084e22","slug":"two-illegal-shops-built-on-graveyard-land-in-kohadapir-were-razed-bareilly-news-c-4-bly1053-898696-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोहाड़ापीर में कब्रिस्तान की जमीन पर बनीं दो अवैध दुकानें जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोहाड़ापीर में कब्रिस्तान की जमीन पर बनीं दो अवैध दुकानें जमींदोज
Fri, 05 Jun 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार को कोहाड़ापीर कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के सामने कब्रिस्तान की जमीन पर नक्शा पास कराए बिना ही बनाई गईं दो अवैध दुकानों को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात रही। बीडीए की ओर से अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके के दुकानदारों और व्यापारियों में खलबली मची रही।
बीडीए के मुताबिक, कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के सामने स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर बिठ्ठन अली ने नक्शा स्वीकृत कराए बिना ही अवैध रूप से दो दुकानों का निर्माण करा लिया था। इसकी शिकायत मिलने पर बीडीए की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए भारी पुलिस बल ने पूरे इलाके को घेर लिया और लोगों को निर्माण स्थल से दूर रखा। अधिकारियों की निगरानी में कुछ ही देर में दोनों दुकानों को जमींदोज कर दिया गया।
बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि संबंधित दुकानों का निर्माण अवैध था। जांच के दौरान यह भी पुख्ता हुआ कि यह निर्माण कब्रिस्तान की जमीन पर कराया गया था। इसके बाद नियमानुसार ध्वस्तीकरण किया गया। शहर में अवैध कब्जों और बिना अनुमति कराए गए निर्माण के खिलाफ बीडीए का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
कोहाड़ापीर रोड पर बीडीए का बुलडोजर चलते ही इलाके में खलबली मच गई। कई भवन स्वामी और दुकानदार डर के मारे अपने-अपने प्रतिष्ठानों की ओर दौड़ पड़े। दरअसल, नगर निगम कोहाड़ापीर से लेकर कुदेशिया मार्ग और धर्मकांटा तक सड़क चौड़ीकरण की योजना पर काम कर रहा है। इसमें सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण बाधक बन रहे हैं। नगर निगम की टीम पहले ही इस मार्ग पर करीब 650 अतिक्रमणों को चिह्नित कर उन पर लाल निशान लगा चुकी है। बृहस्पतिवार को हुई इस कार्रवाई के बाद से उन दुकानदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं, जिनके निर्माण चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं।