फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two hours shutdown, power outage for six hours

Bareilly News: दो घंटे का शटडाउन, छह घंटे गुल रही बिजली

Wed, 11 Jun 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two hours shutdown, power outage for six hours
बरेली। दो घंटे का शटडाउन लेने के बाद मंगलवार को कुतुबखाना उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में छह घंटे तक बिजली गुल रही। यहां शाम सात बजे जैसे-तैसो बहाल हुई बिजली, एक घंटे बाद फिर ठप हो गई। बिजली न आने से इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। दुर्गानगर बिजलीघर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक संकट रहा।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के फ्यूज सेट बदलने के लिए मंगलवार को दोपहर एक बजे से कुतुबखाना उपकेंद्र से शटडाउन लिया गया था। अधिकारियों ने दो घंटे में काम पूरा करके आपूर्ति बहाल करने की बात कही। दोपहर तीन बजे तक जब यहां बिजली नहीं आई तो उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर कॉल की। इस दौरान काम चालू होने की बात कही गई।
विज्ञापन

शाम तक बिजली न आने पर कई बार उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के अभियंताओं से संपर्क किया मगर ठोस जवाब नहीं मिला। इस दौरान लोगों के इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। भीषण गर्मी में घर के अंदर रुकना मुश्किल हो रहा था। जैसे-तैसे शाम सात बजे बिजली आई तो कुछ राहत मिली। कुछ समय बाद फिर फाल्ट हो गया। इसके बाद रात करीब नौ बजे फिर से आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की आवाजाही ने किया परेशान शहर के सभी 24 उपकेंद्रों पर सोमवार रात फाल्ट व ट्रिपिंग की शिकायतें रहीं। बिजली की आवाजाही ने सबसे ज्यादा परेशान किया। सनसिटी उपकेंद्र के आकांक्षा एन्क्लेव, पटेल एन्क्लेव, मास्टर्स एन्क्लेव, आकांक्षा एन्क्लेव फेस दो, रामायण वाटिका, परवाना नगर, मुंशी नगर के साथ ही किला उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी दिक्कत रही।
इन इलाकों में भी हुए फाल्ट
बड़ी बमनपुरी, जीजीआईसी रोड, बिहारीपुर कसगरान, मलूकपुर, ग्रेटर आकाश छावनी में मंगलवार को दिनभर उपभोक्ता लोकल फाल्ट के चलते होने वाली कटौती से जूझते रहे। जोगी नवादा, वनखंडीनाथ रोड, गोसाई गोटिया, सुरेश शर्मा नगर, लक्ष्मी नगर, सैनिक काॅलोनी, कुतुबखाना ,अलमगिरीगंज, बड़ी बामनपुरी, बड़ा बाजार, आला हजरत, कोहाड़ापीर आदि क्षेत्रों में दो घंटे तक कटौती की गई।


सदर कैंट व डीडीपुरम उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में आज रहेगा संकट
सदर कैंट व डीडीपुरम उपकेंद्र पर मंगलवार को दो घंटे की कटौती की जाएगी। बिजली निगम की ओर से जारी हुई सूचना के मुताबिक दोनों उपकेंद्रों में ट्रांसफार्मर के फ्यूज सेट बदलने का काम होगा। इस वजह से सदर कैंट, सदर बाजार, बीआई बाजार में दोपहर एक से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मॉडल टाउन, रेजीडेंसी गार्डन, ट्यूलिप टावर, कीर्तिनगर, ब्रह्मपुरा, जाटवपुरा, संजय नगर, होली चौराहा, सैनिक काॅलोनी की आपूर्ति सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed