फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two groups of students clashed in the university hostel

Bareilly News: विश्वविद्यालय के छात्रावास में भिड़े छात्रों के दो गुट

Sun, 15 Dec 2024 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Two groups of students clashed in the university hostel
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रावास में शुक्रवार की देर रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसके पीछे व्हाट्सएप पर एक-दूसरे के लिए की गई अभद्र टिप्पणी को माना जा रहा है। एक गुट ने दूसरे पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए विवि प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विवि प्रशासन से शिकायत करने वाले बीटेक के चारों छात्र बीडीए छात्रावास में रहते हैं। आरोप लगाया कि छात्रावास में ही रहने वाले सहपाठी छात्रों ने शुक्रवार देर रात उनसे झगड़ा किया। शनिवार सुबह वार्डन व अन्य ने मामले में समझौता कराया। इसके बाद भी दूसरे गुट के छात्रों ने पीटने की धमकी दी। इससे परेशान छात्रों ने पत्र लिखकर विवि प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत करने आए एक छात्र ने चीफ प्रॉक्टर को अपना रिश्तेदार बताया। वहीं, मामले में चीफ प्रॉक्टर प्रो. एके सिंह ने कहा कि वह विवि में नहीं हैं, ऐसे में उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। साथ ही विवि में उनका कोई भी रिश्तेदार नहीं पढ़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed