फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two groups fight over the death of puppy in Bareilly

Bareilly News: पिल्ले की मौत पर मारपीट, गलत वैक्सीन से गई जान तो मेडिकल स्टोर पर चले लात-घूंसे

Tue, 25 Mar 2025 04:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 04:14 PM IST
सार

बरेली में एक व्यापारी ने 50 हजार रुपये में विदेशी नस्ल का पिल्ला खरीदा। उनका कहना है कि पिल्ले का टीकाकरण कराने वह मेडिकल स्टोर पर गए, जहां मेडिकल संचालक ने गलत वैक्सीन लगा दी। जिससे पिल्ले की मौत हो गई।

विज्ञापन
two groups fight over the death of puppy in Bareilly
मेडिकल स्टोर पर हुई मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में पालतू कुत्ते की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। व्यापारी ने मेडिकल स्टोर संचालक पर एक्सपायर वैक्सीन लगाने का आरोप लगाया, जिससे उनके 50,000  रुपये की कीमत वाले पुडल नस्ल के पिल्ले की मौत हो गई। जब व्यापारी ने मेडिकल संचालक से जवाब मांगा तो झगड़ा बढ़ गया। मारपीट में हो गई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे और बेल्ट तक चली। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


एक नामी बूट हाउस के मालिक विष्णु गुप्ता ने दो महीने पहले एक विदेशी नस्ल पुडल ब्रीड का पिल्ला खरीदा था। उन्होंने पिल्ले के लिए एक मेडिकल स्टोर से वैक्सीन लगवाने की बात की। मेडिकल संचालक ने अपने पास से ही वैक्सीन लगाने की सलाह दी। विष्णु गुप्ता का आरोप है कि गलत वैक्सीन लगाने की वजह से पिल्ले की तबीयत बिगड़ गई और सोमवार शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: 'पाकिस्तान प्रेम' में फंसा बरेली का तबरेज, एक और रिपोर्ट दर्ज; किशोरी के अपहरण का भी आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


पिल्ले की मौत के बाद विष्णु गुप्ता शिकायत करने मेडिकल स्टोर पहुंचे तो वहां मौजूद मेडिकल संचालक की पत्नी से उनकी तीखी बहस हो गई। इसके बाद मेडिकल स्टोर के कर्मचारियों और व्यापारी के बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते लात-घूंसे और बेल्ट चलने लगे। लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई। व्यापारी विष्णु गुप्ता ने मेडिकल संचालक और स्टाफ के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed