फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tabrez trapped in Pakistan love another FIR Lodged in Bareilly

UP News: 'पाकिस्तान प्रेम' में फंसा बरेली का तबरेज, एक और रिपोर्ट दर्ज; किशोरी के अपहरण का भी आरोप

Tue, 25 Mar 2025 12:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 12:10 PM IST
सार

किशोरी को फुसलाकर ले जाने के आरोपी तबरेज के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसने तीन साल पहले अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर आई लव पाकिस्तान लिखा था। यह पोस्ट अब वायरल हुआ तो हिंदू संगठनों ने शिकायत की। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Tabrez trapped in Pakistan love another FIR Lodged in Bareilly
आरोपी तबरेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर आई लव पाकिस्तान लिखने वाले इज्जतनगर के तबरेज आलम सिद्दीकी के खिलाफ पुलिस ने देश की अखंडता को खतरे में डालने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। हरियाणा के बाद अब उसकी लोकेशन गढ़ मुक्तेश्वर में मिली है।

विज्ञापन


नगरिया परीक्षित गांव निवासी तबरेज दूसरे समुदाय की लड़की को फुसलाकर साथ ले गया था। लड़की अपने घर से जेवर और नकदी भी ले गई थी। लड़की के पिता ने इज्जतनगर थाने में तबरेज के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। पुलिस तबरेज और लड़की की तलाश कर रही थी। इस बीच तबरेज की 2022 में अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई आई लव पाकिस्तान का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धमाकों से दहला बरेली: ज्वालामुखी की तरह फटे, उल्कापिंड के जैसे बरसे सिलिंडर, बेहद डरावना था मंजर; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पोस्ट पर हिंदू संगठनों में नाराजगी जताई और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मीडिया सेल से मिली शिकायत का संज्ञान लेकर इज्जतनगर पुलिस ने तबरेज आलम सिद्दीकी पुत्र जान मोहम्मद के खिलाफ देश की अखंडता और एकता को खतरे में डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब तबरेज पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। 

बीएनएस की नई धारा 152 के तहत हुई रिपोर्ट
तबरेज आलम के खिलाफ इज्जतनगर थाने में बीएनएस की धारा 152 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुराने कानून आईपीसी में धारा 124 ए को राजद्रोह के मामलों में लगाया जाता था। नए कानून में आईपीसी की धारा 124 ए की जगह धारा 152 बनाई गई है। धारा 152 भारत की संप्रुभता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों के लिए लगाई जाती है। सरकार ने बीएनएस से राजद्रोह शब्द को हटा लिया है। 

ये भी पढ़ें- धमाकों से दहला बरेली: आतिशबाजी की तरह होते रहे धमाके... जरा सी देर में आधा गांव हो गया खाली; पूरी टाइमलाइन

 

नाटकीय ढंग से इज्जतनगर थाने पहुंची लड़की 
तबरेज दूसरे समुदाय की जिस लड़की को फुसलाकर अपने साथ ले गया था। वह रविवार को अचानक इज्जतनगर थाने पहुंच गई। इसकी भनक लगते ही हिंदू संगठन के सदस्य और लड़की के परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने लड़की से पूरी जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक लड़की ने खुद को बालिग बताया और अपनी मर्जी से जाने की बात कही। तबरेज के बारे में उसने कोई खास जानकारी नहीं दी। फिलहाल उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है, उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि तबरेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है। कोर्ट में लड़की के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed