{"_id":"6a5df15cf7a8c7bb6d0d86ae","slug":"two-girls-who-left-home-saying-they-were-going-to-work-have-gone-missing-in-bareilly-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: काम पर जाने की बात कहकर निकलीं दो सहेलियां लापता, फोन बंद, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: काम पर जाने की बात कहकर निकलीं दो सहेलियां लापता, फोन बंद, पुलिस तलाश में जुटी
Mon, 20 Jul 2026 03:29 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 20 Jul 2026 03:29 PM IST
सार
बरेली के बारादरी इलाके की रहने वाली दो सहेलियां दो दिन से लापता हैं। दोनों काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। इसके बाद नहीं लौटीं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बारादरी इलाके से काम पर जाने को कहकर घर से निकलीं दो सहेलियों के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नवादा शेखान निवासी शख्स ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी पड़ोस की 18 वर्षीय सहेली के साथ भरत ट्रेडर्स में सेल्स का काम करती थीं। 18 जुलाई की सुबह दोनों घर से यह कहकर निकलीं कि वे काम पर जा रही हैं। परिजनों के अनुसार, दोपहर में बेटी के फोन नंबर पर संपर्क करने पर उसने व्यस्त होने की बात कहकर कॉल काट दी। रात तक दोनों घर नहीं लौटीं तो दोबारा फोन किया गया लेकिन मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन
इसके बाद भरत ट्रेडर्स के संचालक से संपर्क करने पर पता चला कि दोनों उस दिन दुकान पर पहुंची ही नहीं थीं। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि कोई उन्हें फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मामला दर्ज कर दोनों युवतियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन