{"_id":"5c548fb9bdec224c7f23c525","slug":"two-girls-killed-in-lakhimpur-kheri-dead-body-hanged-on-electric-tower","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैवानियतः दो किशोरियों की हत्या कर शव बिजली टावर से लटकाया, बकरी चराने निकली थीं घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियतः दो किशोरियों की हत्या कर शव बिजली टावर से लटकाया, बकरी चराने निकली थीं घर से
Sat, 02 Feb 2019 12:01 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुरी खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुरी खीरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
मृत बहनें अंजली (बाएं) और राजनंदनी (दाएं)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पसगवां क्षेत्र के गांव जीराबोझी में शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात हुई। बकरी चराने गांव के बाहर गईं दो किशोरियां लापता हो गई। तलाश के दौरान शुक्रवार की रात करीब पौने नौ बजे उनके शव गन्ने के खेत में लगे एक बिजली टावर से लटकते मिले। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी पूनम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। आशंका जताई जा रही है कि दोनों किशोरियों की पहले हत्या की गई। बाद में उनके शवों को लटकाया गया है।
विज्ञापन
गांव जीराबोझ निवासी लक्ष्मण की पुत्री अंजली (14) और हरिश्चंद्र आरख की पुत्री राजनंदनी (13) शुक्रवार की शाम घर से बकरियां लेकर चराने गई थीं, लेकिन अंधेरा होने तक वह घर नहीं पहुंची। इसी बीच परिवार की महिलाएं खेतों की ओर जब आईं तो देखा कि बकरियां खेतों में चर रही थीं, लेकिन दोनों लड़कियां गायब थीं। महिलाओं ने लड़कियों को कई आवाजें भी लगाईं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर महिलाएं बकरियों को लेकर घर पहुंची और लावारिस हाल में बकरियां खेतों में चरने और लड़कियों के न होने की जानकारी दी। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार वालों ने लड़कियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
रात करीब पौने नौ बजे गांव से करीब दो सौ मीटर दूर अरुण सिंह के गन्ने के खेत में एक लड़की की चप्पल, पानमी की बोतल बरामद हुई। वहीं पर गन्ना भी टूटा पड़ा मिला। उसी से कुछ दूरी पर दोनों लड़कियों के शव गन्ने के खेत के अंदर लगे बिजली के टॉवर से लटकते मिले। दोनों को अलग-अलग उन्हीं के दुपट्टे से लटका दिया गया था। यह देख परिवार वालों में चीखपुकार मच गई। गांव में जब दोनों किशोरियों के शव मिलने की जानकारी हुई तो गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों किशोरियों की पहले हत्या की गई। बाद में उनके शवों को लटका दिया गया है। घर वालों ने शव लटकते मिलने की सूचना पुलिस को दी, जिस पर सीओ मोहम्मदी के साथ प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम बीडी वर्मा और एएसपी घनश्याम चौरसिया भी मौके पर। तलाश के दौरान गन्ने के खेत में एक लड़की की चप्पल भी मिली है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर रात पौने 11 बजे किशोरी के पिता से बात करतीं एसपी पूनम
- फोटो : अमर उजाला
लड़कियों की लाशें बिजली टावर से अलग-अलग दुपट्टे में लटकती मिली हैं। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। परिवार वालों ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। ऐसी स्थिति में घटना की वजह जानने के लिए सभी पहलुओं पर गहनता से अध्ययन किया जा रहा है। - पूनम, एसपी।