{"_id":"69446510f8cc41ce2404e083","slug":"two-friends-riding-a-bike-died-due-to-collision-with-a-vehicle-bareilly-news-c-4-1-bly1039-789246-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
सेमीखेड़ा-बरौर रोड पर हुआ हादसा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
बहेड़ी/देवरनियां। बाइक से जा रहे दो दोस्तों को एक अज्ञात वाहन ने मंगलवार को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को दोनों की मौत हो गई है।
पीलीभीत के गांव गजरौला निवासी और इज्जतनगर में तैनात रेलवे कर्मचारी लीलाधर का 22 वर्षीय पुत्र सौरभ अपने दोस्त गांव हिस्मा निवासी दिनेश (18 वर्ष) से मिलने आया था। मंगलवार शाम दोनों एक ही बाइक से सेमीखेड़ा जा रहे थे कि सेमीखेड़ा-बरौर रोड पर गांव ढकिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर देवरनियां पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है।
अक्सर सौरभ दिनेश से मिलने आता था
दिनेश तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है। दूसरा भाई अविवाहित है। लोगों ने बताया कि सौरभ अपने दोस्त दिनेश से अक्सर मिलने आता था। इंस्पेक्टर आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि अभी उन्हें कोई भी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अज्ञात वाहन की खोज में जुटी है। संवाद