Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two friends killed another seriously injured as bike collides with electric pole in Bareilly

भाई दूज पर हादसे ने छीनी खुशियां: बरेली में दो दोस्तों की मौत, एक अन्य की हालत नाजुक

Wed, 11 Nov 2026 10:49 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 11 Nov 2026 10:49 AM IST
सार

बरेली के शाही क्षेत्र में मंगलवार रात भीषण हादसा हुआ। शाही-शेरगढ़ रोड पर तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।  

विज्ञापन
Two friends killed another seriously injured as bike collides with electric pole in Bareilly
दीपक और मनोज के फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन

विस्तार

बरेली जिले में भाई दूज से पहले मंगलवार रात शाही-शेरगढ़ रोड पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक ही बाइक से बसावनपुर गांव में लगे दिवाली मेले में जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


शाही थाना क्षेत्र के अमौर गांव निवासी दीपक, मनोज और योगेश दोस्त थे। मंगलवार देर रात तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बसावनपुर गांव में दिवाली मेला देखने जा रहे थे। बताया गया है कि शाही-शेरगढ़ रोड पर खजुरिया चौराहे हनुमान मंदिर के करीब इनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभे पर लगा बिजली तार टूटकर जमीन पर गिर गया और तीनों युवक बाइक से उछलकर खाई में जा गिरे। हादसे के समय बाइक दीपक चला रहे थे और उन्होंने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दीपक (24 वर्ष) और मनोज (23 वर्ष) ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। तीसरे घायल योगेश का बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनके पैर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं 
दीपक दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। परिवार के भरण-पोषण में पिता का हाथ बंटाते थे। भाई दूज को लेकर दीपक की इकलौती बहन काफी खुश थी, लेकिन भाई की मौत से अब उसके आंसू नहीं थम रहे। मां ममता, पिता केसरी लाल और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मनोज चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उन्होंने ऑप्टिकल का कोर्स करने के बाद बरेली में प्रैक्टिस शुरू की थी। तीसरे दोस्त योगेश बीटेक करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, दो युवकों की मौत की खबर से अमौर गांव में सन्नाटा पसर गया। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए ग्रामीण और रिश्तेदार मृतकों के घर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाया। 

12 दिन में सड़क हादसों में पांच की मौत
शाही क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। करीब 12 दिन पहले शाही-भिटौरा रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई थी। अब एक ही बाइक पर सवार तीन दोस्तों के साथ हुए हादसे में दो की मौत हो गई। इन हादसों की वजह तेज रफ्तार रही। बाइक चालक हेलमेट भी नहीं लगाए थे। 

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया था, जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed