{"_id":"683eec5726022792ea03a758","slug":"two-friends-died-in-road-accident-in-bareilly-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, भंडारे से लौट रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, भंडारे से लौट रहे थे दोनों
Tue, 03 Jun 2025 06:08 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Jun 2025 06:08 PM IST
सार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में सोमवार रात हुए सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों बाइक से नवाबगंज लौट रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सुमित और पुष्पेंद्र के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में बाइक सवार दो दोस्तों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों सोमवार रात चेना गांव से लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मंगलवार को दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन
थाना क्योलड़िया क्षेत्र के पुरैनिया गांव निवासी प्रेमपाल खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका बेटा सुमित कुमार (21 वर्ष) थाना नवाबगंज क्षेत्र के चेना गांव के खेमकरन लाल गंगवार के पुत्र पुष्पेंद्र कुमार के साथ गांव में भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: युवक ने खुद को जीएसटी इंस्पेक्टर बताकर किया निकाह, सच पता चला तो बीवी के उड़ गए होश
विज्ञापन
नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर बरखन गांव से पहले ईंट भट्ठा के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन पहुंच गए।
Trending Videos
शव देख हर आंख हुई नम
चेना गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार के पिता खेमकरन लाल कोटेदार हैं। गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान करते हैं। पुष्पेंद्र सबसे छोटा बेटा था। वह अपने पिता के काम में हाथ बंटाता था। बड़ा बेटा सूरज गंगवार व मोहित कुमार सराफा का कारोबार करते हैं।
उधर, सुमित कुमार की मां उर्मिला देवी और भाई अमित कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था। सुमित बीफार्मा का छात्र था। सोमवार को परीक्षा देकर चेना गांव में अपने एक रिश्तेदार घर धार्मिक आयोजन के बाद भंडारे में गया था। सीएचसी में दोनों के शवों को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं।