फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two food stalls were shut down for charging higher prices

Bareilly News: अधिक दाम वसूलने पर बंद कराए खान-पान के दो स्टॉल

Wed, 21 May 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Two food stalls were shut down for charging higher prices
बरेली। जंक्शन पर यात्रियों को तय कीमतों से ज्यादा पर खान-पान की सामग्री बेचने की शिकायतों पर प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर स्थित दो स्टॉल मंगलवार को बंद करा दिए गए। इनकी शिकायत मंडल मुख्यालय तक पहुंची थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। तीन और स्टॉल संचालकों के खिलाफ भी जांच चल रही है।
विज्ञापन

जंक्शन पर 15 रुपये का बोतलबंद रेल नीर 20 रुपये में बेचने और अन्य उत्पादों की भी ओवर रेटिंग की शिकायतें मिल रही थीं।। प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर कुछ माह पहले खुले अमूल मिल्क बूथ पर दही, छाछ व दूध को तय कीमतों से ज्यादा पर बेचा जा रहा था। एक अन्य स्टॉल नन्हे एंड संस पर मैंगो शेक समेत अन्य सामानों की ज्यादा कीमत वसूल की जा रही थी। मंडल मुख्यालय के निर्देश पर हुई जांच में दोनों स्टॉल संचालक दोषी पाए गए। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि दोनों स्टॉल बंद करा दिए गए हैं। कुछ अन्य मामलों में भी जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed