फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two farmers guarding their fields were crushed by a car, died

Bareilly News: खेत की रखवाली कर रहे दो किसानों को कार ने रौंदा, मौत

Mon, 02 Oct 2023 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 02 Oct 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two farmers guarding their fields were crushed by a car, died
रामनगर। सिरौली थाना क्षेत्र में आंवला-शाहबाद रोड पर रविवार देर रात अनियंत्रित कार ने खेत की रखवाली कर रहे दो किसानों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। कार भी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम गोविंद मौर्य, सीओ आंवला दीपशिखा और इंस्पेक्टर सिरौली राजेश मौर्य मौके पर पहुंचे। पहले तो ग्रामीण छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग पर अड़े रहे। काफी समझाने पर डेढ़ घंटे बाद जाम खोल दिया। कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सिरौली थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर निवासी पुरुषोत्तम (35) और विशाल (19) के गांव के पास ही खेत हैं। रविवार रात दोनों छुट्टा पशुओं से खेत की रखवाली करने गए थे। रात 10 बजे दोनों खेत के पास सड़क किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान आंवला की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में पुरुषोत्तम और विशाल की मौके पर मौत हो गई। विशाल बीएससी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। हरदासपुर में विशाल की ननिहाल है। हादसे के बारे में गांव के लोगों को पता लगा तो काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। गांव के लोगों ने मृतकों के परिवार के साथ आंवला-शाहबाद मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। बताते हैं कि कार गनेश नाम का ड्राइवर चला रहा था। उसके नशे में होने की बात भी कही जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल कार चालक को भी मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed