फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two cousins died in car accident on Bhuta-Bisalpur road in Bareilly

Bareilly News: भुता-बीसलपुर मार्ग पर कार की टक्कर से दो मौसेरे भाइयों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Tue, 20 May 2025 06:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 May 2025 06:39 PM IST
सार

बरेली के भुता क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे किशोर और युवक की मौत हो गई। दोनों मौसेरे भाई थे। 

विज्ञापन
two cousins died in car accident on Bhuta-Bisalpur road in Bareilly
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भुता-बीसलपुर मार्ग पर रसूला चौराहा के पास तेज रफ्तार इको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


भुता थाना क्षेत्र के ग्राम कौवाखेड़ा निवासी मोनू (14 वर्ष) व मौसेरा भाई शिवम (24 वर्ष) निवासी जसवंती चौराहा पीलीभीत मंगलवार सुबह बरेली अस्पताल में काम करने जा रहे थे। बाइक मोनू चला रहा था। इसी दौरान बरेली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक मोनू व शिवम 20 मीटर दूर रोड पर जाकर गिरे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: फोन पर बोली- सबने बहुत पीटा... जल्दी आकर घर ले जाओ, पिता पहुंचे तो ससुराल में मिली बेटी की लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश कर रही है। मोनू पांच भाई बहनों में से चौथे नंबर का था। शिवम व मोनू दोनों मजदूरी आदि का कार्य करते थे।

कार की टक्कर से तीन लोग घायल
शीशगढ़ के गांव ढकिया डाम के पास सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे लोगों को गलत दिशा से आई कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीन लोग घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed