फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two chain and coil snatching robbers arrested in encounter

Bareilly News: चेन और कुंडल खींचने वाले दो लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार, गैंगस्टर शिवम के पैर में लगी गोली

Thu, 19 Sep 2024 07:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Sep 2024 07:24 PM IST
सार

बरेली में गैंगस्टर शिवम को इज्जतनगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसका साथी युसूफ मंसूरी भी पकड़ा गया है। गैंगस्टर पर 30 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Two chain and coil snatching robbers arrested in encounter
गैंगस्टर शिवम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में महिलाओं से सोने की चेन और कुंडल लूटने के आरोपी मठलक्ष्मीपुर निवासी गैंगस्टर शिवम उर्फ गोलू और फतेहगंज पश्चिमी के वार्ड आठ निवासी युसूफ मंसूरी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, खोखा, चाकू, एक हजार रुपये और बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


बुधवार रात केंद्रीय विद्यालय रेलवे कॉलोनी में दबिश देने गई पुलिस पर दोनों बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान गैंगस्टर शिवम के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती किया तो वह बदबू की बात कहकर नखरे दिखाने लगा। तब उसे पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शिवम पर 30 तो यूसुफ पर दर्ज हैं आठ मुकदमे
शिवम के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में गैंगस्टर, लूट, आर्म्स एक्ट, चोरी और जानलेवा हमले आदि के 30 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, युसूफ के खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट, छिनैती जैसे आठ मुकदमे हैं। दोनों इज्जतनगर क्षेत्र में लूट करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने दोनों ने करमपुर चौधरी पेट्रोल पंप के पास से पीलीभीत के मोहल्ला पंजाबियान निवासी बदरुल हसन से मोबाइल फोन लूट लिया था। दो दिन पहले शिवम और युसूफ ने न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी निवासी उर्मिला देवी के सोने के कुंडल नोच लिए थे।

गैंगस्टर शिवम की जमानत के लिए गुर्गों ने लूट कर जुटाई थी रकम
शिवम नशा करने का आदी है। पिछले साल शिवम और नरेंद्र ने मिनी बाइपास पर एक संविदा स्वास्थ्यकर्मी की बाइक लूट ली थी और जबरन रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जब शिवम की जमानत के लिए रुपये कम पड़े तो उसके गिरोह के बदमाशों ने लूट करनी शुरू कर दी। तब इज्जतनगर पुलिस ने जनवरी में शिवम गिरोह के तीन गुर्गों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed