{"_id":"69c634d30d42de6566042271","slug":"two-cattle-smugglers-involved-in-cow-slaughter-shot-in-the-leg-during-police-encounter-four-arrested-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: गोकशी करने वाले दो तस्करों के पैर में गोली मारी, चार गिरफ्तार; बहेड़ी पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: गोकशी करने वाले दो तस्करों के पैर में गोली मारी, चार गिरफ्तार; बहेड़ी पुलिस ने की कार्रवाई
Fri, 27 Mar 2026 01:12 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:12 PM IST
सार
सीओ बहेड़ी अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार रात बहेड़ी पुलिस उत्तमनगर रोड स्थित नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। नीले-सफेद रंग का टेंपो आता दिखाई दिया। संदेह के आधार पर उसे रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
दो तस्करों को लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहेड़ी पुलिस ने श्यामाचरण गौंटिया क्षेत्र के जंगल में किच्छा नदी के किनारे एक संरक्षित पशु का कटान करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ की है। कुल चार तस्करों की गिरफ्तारी की गई है, इनमें से दो फैजान व लईक के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
सीओ बहेड़ी अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार रात बहेड़ी पुलिस उत्तमनगर रोड स्थित नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। नीले-सफेद रंग का टेंपो आता दिखाई दिया। संदेह के आधार पर उसे रोकने का प्रयास किया। वाहन सवार लोगों ने टेंपो को तेजी से नहर पटरी की ओर मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा करने पर लगभग 400 मीटर आगे जाकर टेंपो फंस गया। इस दौरान टेंपो सवार लोगों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, इसमें होमगार्ड सरजीत सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बहेड़ी के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी फैजान व शीशगढ़ के जाफरपुर निवासी लईक के पैर में गोली लगी। पुलिस ने अन्य दो अभियुक्तों बहेड़ी के राजा नगर निवासी सद्दाम व श्यामाचरण गौंटिया निवासी रवि पुत्र जयपाल को मौके से भागते हुए गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचे, एक खोखा, चार कारतूस, एक तमंचा, एक रिवाल्वर, पशु कटान में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, एक टेंपो वाहन, रुपये 10 हजार नकद व तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन