{"_id":"5d1b87d38ebc3e3c9e79edb0","slug":"two-brothers-murdered-in-land-dispute-at-lakhimpur-kheri-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई बीघा जमीन के लिए सनसीखेज वारदात, दिनदहाड़े दो भाइयों को हंसिये से वार करके मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई बीघा जमीन के लिए सनसीखेज वारदात, दिनदहाड़े दो भाइयों को हंसिये से वार करके मार डाला
Tue, 02 Jul 2019 10:05 PM IST
राजेश सैनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ममरी (लखीमपुर खीरी)
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ममरी (लखीमपुर खीरी)
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:05 PM IST
सार
ढाई बीघा जमीन के लिए चल रहा था विवाद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौ साल से ढाई बीघा जमीन को लेकर चल रहे विवाद की रंजिश में मंगलवार सुबह हैदराबाद के गांव परसेड़िया में दो सगे भाइयों की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। आरोपियों ने दोनों के सीनों पर हंसिये से ताबड़तोड़ वार किए। हत्या के बाद तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
जमीन को लेकर परसेड़िया निवासी रामचंद्र वर्मा और रामजीत वर्मा के बीच विवाद है। एसडीएम गोला के न्यायालय में दोनों के बीच मुकदमा चल रहा है। सोमवार शाम रामजीत ने विवादित जमीन को जोत लिया, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब सात बजे रामचंद्र के बेटे अरविंद (49) और नंदकिशोर (40) घास काटने जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे रामजीत से दोनों भाइयों ने खेत जोतने को लेकर नाराजगी जताई तो वह झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन
रामजीत ने हाथ में पकड़े हंसिये से ही नंदकिशोर के सीने पर ताबड़तोड़ वार किए। इस बीच रामजीत के भाई राजेश और सुभाष चंद्र भी हंसिया लेकर आ गए और दोनों भाइयों पर चला दिए। नंदकिशोर के सीने पर बायीं तरफ गहरा घाव होने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि अरविंद के पेट और सीने पर गहरी चोटें आईं। लोग जुटे तो रामजीत और उसके दोनों भाई भाग गए। घायल अरविंद को सीएचसी गोला ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मुख्य आरोपी रामजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है।