फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two brother die after drowning in pond in lakhimpur kheri

यूपीः तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, छोटे भाई को बचाने में बड़ा भी डूबा

Sun, 07 Jul 2019 04:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Jul 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
Two brother die after drowning in pond in lakhimpur kheri
मृत बच्चे - फोटो : अमर उजाला

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव अमेठी में दो मासूम सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वे घर के बाहर खेलते-खेलते तालाब के किनारे पहुंचे और वहां नहाने लगे। गहराई में पहुंचने पर दोनों डूब गए। ग्रामीणों की मदद से परिवार वालों ने शव तालाब से निकाले। पोस्टमार्टम से इनकार पर पंचायतनामा भरकर पुलिस ने शव घर वालों को सौंप दिए। 

विज्ञापन


गांव अमेठी निवासी शरीफ ने बताया कि उनके घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर काफी पुराना सतइहा तालाब है। रविवार सुबह करीब 10 बजे उनका सात साल का बेटा नाजिम अपने छोटे भाई तौसीर (4) के साथ तालाब के किनारे खेलते-खेलते चला गया। दोनों वहीं खेलने लगे। इसी बीच दोनों भाई तालाब में उतर गए और किनारे पर भरे पानी में नहाने लगे। नहाते समय नाजिम और तौसीर करीब आठ फुट गहराई में चले गए। तौसीर जब डूबने लगा तो नाजिम ने उसे बचाने की कोशिश की। इससे वह भी गहराई में चला गया और छोटे भाई के साथ डूब गया।
विज्ञापन


बच्चों को डूबते देख गांव के किनारे बकरी चरा रहे छोटे बच्चों ने घर जाकर इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने तालाब में दोनों की खोजबीन की। आधे घंटे की तलाश के बाद ग्रामीणों ने नाजिम के शव को बरामद कर लिया, जबकि उसके एक घंटे बाद तौसीर का शव मिला। प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल, राजस्व निरीक्षक शैलेश कुमार और लेखपाल प्रभात नरायन भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed